इस साल बॉलीवुड के यह 5 अभिनेता बॉलीवुड को कह चुके अलविदा।

0
338

इस साल बॉलीवुड के यह 5 अभिनेता बॉलीवुड को कह चुके अलविदा।

जैसा कि आप जानते 2020 कई लोगों के लिए बुरा रहा है तो कई लोगों के लिए अच्छा भी रहा है। आज हम आपको बॉलीवुड की 5 ऐसी हस्तियों के बारे में बताने जा रहे है जो इस साल दुनिया को अलविदा कह चुके है।

  1. ऋषि कपूर – यह 90 दशक के सबसे हैंडसम और बेस्ट एक्टरों में से एक थे। इन्होनें बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इनकी आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन थी। इनकी मृत्यु 30 अप्रैल 2020 को हुई थी।
  1. सुशांत सिंह राजपूत – आप सभी लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत का नाम जरूर सुना होगा। यह एक मिडिल क्लास परिवार से थे इन्होनें अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी और टीवी इंडस्ट्री से लेकर इन्होनें बॉलीवुड में काफी नाम कमाया है। इनके करियर की सबसे सुपरहिट फिल्म ” द अनटोल्ड स्टोरी: महेंद्र सिंह धोनी” थी। इनकी मृत्यु 14 जून 2020 को हुई थी। इस दिन यह अपने बांद्रा के घर में मृत पाए गए थे।
  1. इरफान खान- इरफान खान एक बेस्ट एक्टर होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी थे। इनकी आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम थी और इनकी यह फिल्म फैंस को काफी पसंद भी आई थी। इनकी मृत्य इसी साल 29 अप्रैल 2020 को हुई थी।
  1. वाजिद खान – बॉलीवुड की मशहूर  संगीतकार जोड़ी साजिद और वाजिद की जोड़ी भी इस साल लॉक डाउन में टूट गई। वाजिद खान को किडनी से जुड़ी बीमारी थी और किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और फिर मुम्बई के एक अस्पताल में 1 जून को वह दुनिया को अलविदा कह गए।
  1. दिव्या भटनागर – दिव्या भटनागर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल है। जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लाखों करोड़ों लोगों का दिल जीता है। इनकी मृत्यु कोरोना के कारण गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में 7 दिसंबर को हुई थी। अब तक इस साल कोरोना से कई लोग अपनी जान गँवा चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here