मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ यह शख्स बन चुका है एशिया का सबसे अमीर आदमी, जानिए

0
340

मुकेश अंबानी को भारत के ज्यादातर लोग जानते है। वह भारत के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक है। मुकेश अंबानी एक बिजनेसमैन होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी है। इन्होनें कई लोगों की मदद भी की है। आप लोगों को बता दें कि जब पूरे देश में कोरोना फैला हुआ था और लॉक डाउन लगा हुआ था तब एक बार मुकेश अंबानी दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान भी बन गए थे।

लेकिन इस समय अब मुकेश अंबानी टॉप – 10 लिस्ट में से भी बाहर हो चुके है। अब तक मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर इंसान थे लेकिन अब मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर चाइना के जुंग शानशान एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं। खबरों के अनुसार साल 2020 में जुंग शानशान की कुल संपत्ति में सात अरब डॉलर ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है और उन्होनें यह मुनाफा वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से प्राप्त किया है।

इस समय जुंग शानशान की कुल संपत्ति 77.8 अरब डॉलर हैं और मुकेश अंबानी की संपत्ति 76 अरब डॉलर है। इन दोनों की संपत्ति में 1.8 अरब डॉलर की संपत्ति का अंतर है। इस समय जुंग शानशान दुनिया के 11 वे सबसे अमीर इंसान है। जिस तरह से इनकी संपत्ति बढ़ती जा रही है। उसे देखकर लगता है कि यह जल्द ही दुनिया के टॉप – 10 लिस्ट में आ जाएंगे।

मुकेश अंबानी इस समय एशिया के अमीर इंसान नही रहे लेकिन वह अभी भी भारत के सबसे अमीर इंसान है और जबसे इन्होनें जिओ को लांच किया है। तब से इनकी संपत्ति भी हर दिन बढ़ती जा रही है। खबरों के अनुसार जबसे इन्होनें जिओ को लांच किया है तबसे इनकी अब तक की संपत्ति कई गुना बढ़ चुकी है और भविष्य में जिओ कंपनी ई-कॉमर्स और कई तरह के नए बिजनेस भी लेकर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here