अचानक सौरभ गांगुली की बिगड़ी तबियत, कोलकाता के अस्पताल में हुए भर्ती

0
434

सौरभ गांगुली को हर कोई जानता है। वह भारतीय क्रिकेट टीम की अध्यक्ष भी रह चुके है और इस समय बीसीसीआई के अध्यक्ष भी है। आज सुबह अचानक इनकी तबियत खराब हो गई और फिर सौरभ गांगुली की तबियत बिगड़ने के बाद उनको कोलकाता के मशहूर वूडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब डॉक्टरों की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा है।

खबरों के मुताबिक सुबह-सुबह सौरभ गांगुली अपने घर की जिम में वर्कआउट कर रहे थे और वर्कआउट करने के दौरान ही उनकी वहां पर तबियत बिगड़ गई। सौरभ गांगुली को जिम करने के दौरान अचानक सीने में परेशानी हुई और फिर जब उनके घर वालों को ये बात पता चली तो उनको अस्पताल ले जाया गया। सौरभ गांगुली जी को शनिवार से हदय से संबंधित बीमारी थी। जब डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया तो डॉक्टरों में बताया कि कार्डियक अरेस्ट हुआ है।

कार्डियक अरेस्ट जब होता है तब आपको सीने में दर्द या फिर किसी तरह का कोई तनाव होता है। वैसे तो डॉक्टरों ने बताया है कि कोई घबराने की बात नही है। यह सिर्फ मामूली सी परेशानी थी। डॉक्टरों के मुताबिक गांगुली को एक एंजियोप्लास्टी से गुजरना होगा। इस समय गांगुली की हालत सिर्फ स्थिर है। इस समय गांगुली अस्पताल में भर्ती है और डॉक्टर्स उनके इलाज में लगे हुए है।

सौरभ गांगुली एक अच्छे भारतीय कप्तान होने के साथ-साथ एक अच्छे खिलाड़ी भी थे और इनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने कई सीरीज और अवार्ड भी जीते है। इन्होनें हमेशा टीम इंडिया के लिए एक अच्छी कप्तानी की है। जब यह क्रिकेट से अलविदा हुए थे तब कई सारे लोगों को दुख भी हुआ था क्योंकि टीम इंडिया को आगे कौन लेकर  जाएगा। लेकिन फिर टीम इंडिया की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ने संभाली और एक अच्छी कप्तानी के साथ उन्होनें भारत को कई सारे अवार्ड भी जिताये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here