अपने आप को मेकअप आर्टिस्ट बताकर लड़कियों को चाकू की नोक पर बंधक बनाता था आरोपी

0
383

आज के समय में दिन भर हजारों ऐसी घटनाएं होती है जिन पर विश्वास करना बहुत मुश्किल होता है। आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकर आप चौक जाएंगे। यह पूरा मामला मध्य प्रदेश का है। आप लोगों को बता दें कि मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति ने अपने आप को मेकअप आर्टिस्ट बताकर कई लड़कियों को अपने जाल में फंसा लिया और फिर उनको बंधक बनाकर चाकू की नोक पर उनके साथ गलत काम किया करता है।

आरोपी का नाम रोहित सिंह रीगल है। जब वह इस मामले को अंजाम दे रहा था तो पड़ोस के एक लड़के ने यह सब होते हुए देख लिए और इसकी पूरी जानकारी पुलिस को दे दी फिर पुलिस ने आकर आरोपी रोहित सिंह रीगल को हिरासत में ले लिया। आरोपी के ऊपर आरोप है कि उसने रीवा की एक लड़की को और उसकी मां को भी उनके घर में बंधक बना लिया था।

इसके अलावा आरोपी ने इससे पहले भी भोपाल में इसी तरह के मामले को अंजाम दिया है। भोपाल वाले केस में पुलिस आरोपी को नही पकड़ पाई थी लेकिन मध्य प्रदेश पुलिस ने इस आरोपी को पकड़ लिया। हम आपके सामने जिस आरोपी की बात कर रहे है वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है। आज आरोपी रीवा शहर में भोपाल जैसे काम को अंजाम देने वाला था।

लेकिन वह इस काम को पूरी तरह से अंजाम नही दे पाया।  आरोपी अपने आप को सोशल मीडिया पर मेकअप आर्टिस्ट बताकर लड़कियों को फंसाता था और फिर उनके साथ इस तरह की हरकत किया करता था। आप लोगों को बता दें कि आरोपी सिर्फ उन्हीं लोगों को फंसाता था जो मॉडलिंग होती थी। इस तरह से वह अपने काम को अंजाम देता है और पहले भी इन तरह के काम को अंजाम दे चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here