अब नही दिखेगा फेसबुक पेज पर लाइक का बटन, जानिए क्यों?

0
334

आप सभी लोगों ने फेसबुक का नाम जरूर सुना होगा। आप लोगों को बता दें कि हाल ही में फेसबुक अपनी एक नई पॉलिसी लेकर आया है। यदि आपका कोई फेसबुक पेज है तो फेसबुक की इस नई पॉलिसी के बाद अब आपके फेसबुक पेज पर लाइक की जगह फॉलो का ऑप्शन आया करेगा और आपके फेसबुक पेज पर जितने भी लाइक होंगे। उन लाइक को आपके अलावा कोई दूसरा व्यक्ति नही देख पायेगा।

फेसबुक ने अपनी इस नई पॉलिसी के अनुसार कई सारे बदलाव किए है। जिनके अनुसार अब आप फेसबुक पेज को लाइक की जगह फॉलो किया करोगे और फेसबुक पेज पर जितने भी लाइक होंगे। आपको वह लाइक नही दिखा करेंगे। फेसबुक की इस नई पॉलिसी से पहले आप अब तक किसी पेज को लाइक करते थे तो आपको यह भी पता चल जाता था कि उस पेज पर कितने लाइक है।

फेसबुक ने अपनी इस नई पॉलिसी में कई तरह के बदलाव किए है।

  1. इस पॉलिसी के बाद फेसबुक पेज का पूरी तरह से लेआउट बदल जायेगा।
  2. पेज की प्रोफाइल पिक्चर आपको पहले की अपेक्षा बड़ी दिखा करेगी।
  3. पेज का इंगेजमेंट बढ़ाने के लिए आपको फीड का ऑप्शन दिखाई देगा।
  4. फेसबुक पेज की पॉलिसी पहले की अपेक्षा काफी मज़बूत हो जाएगी।
  5. फेसबुक की इस नई पॉलिसी के बाद पेज को अच्छे तरीके से मेन्टेन करने के लिए कई सारे नए फीचर्स आ जाएंगे।
  6. फेसबुक पेज पर अब Q/A का भी ऑप्शन आ जाएगा। इसकी मदद से पेज का एडमिन अपने यूजर्स से किसी भी तरह का सवाल पूछ सकता है।

दरअसल फेसबुक की यह नई पॉलिसी फेसबुक को आसान तरीके से उपयोग करने के लिए लाई गई है। इस नई पॉलिसी के बाद हर इंसान काफी आसान तरीके से अपने पेज को मेन्टेन कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here